रिलायंस अपने खेल प्रबंधन संयुक्त उद्यम में आईएमजी वर्ल्डवाइड की हिस्सेदारी खरीदेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2020

नयी दिल्ली। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने खेल प्रबंधन संयुक्त उद्यम में आईएमजी वर्ल्डवाइड एलएलसी की हिस्सेदारी का 52.08 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की है। बाजार मूल्यांकन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि वह आईएमजी-रिलायंस लि. (आईएमजी-आर) में आईएमजी वर्ल्डवाइड की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण 52.08 करोड़ रुपये के नकद सौदे में करेगी।

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर लगाया किसानों को भ्रमित करने का आरोप, कहा- राजनीति चमका रहा है विपक्ष

आईएमजी खेल, फैशन, आयोजन और मीडिया क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। इसका परिचालन 30 से अधिक देशों में है। यह एंडेवर नेटवर्क का हिस्सा है। सूचना में कहा गया है कि कंपनी ने आईएमजी-आर में आईएमजी सिंगापुर पीटीई लि. के शेयरों के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है। यह सौदा अधिकतम 52.08 करोड़ रुपये में होगा।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू