पीड़ितों को राहत में राजनीति नहीं, केन्द्र सरकार फंड जारी करेः सिंधिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2019

ग्वालियर (मप्र)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्र सरकार से मध्यप्रदेश के बाढ़ से नुकसान वाले इलाकों के लिये राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से धनराशि देने की मांग की है। साथ ही कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पहुंचाई जाने वाली मदद में किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिये। सिंधिया ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में जिन इलाकों में बाढ़ से नुकसान हुआ है, उसमें केन्द्र सरकार को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से धनराशि देनी चाहिए। प्राकृतिक आपदा में मदद में किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए।’’ 

इसे भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश से गंगा- यमुना सहित कई नदियां उफान पर, मंडराया बाढ़ का खतरा

उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्र सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 करोड़ रुपए की मांग रखी है। केन्द्र सरकार को यह धनराशि उपलब्ध करानी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस बयान पर कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं कर पा रही है, पर सिंधिया ने कहा कि कौन क्या कह रहा है यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि जनता क्या कहती है यह देखना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक