लव जिहाद के माध्यम से किये जा रहे धर्म परिवर्तन को अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा- विश्वास कैलाश सारंग

By दिनेश शुक्ल | Nov 28, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा व भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग  ने लव जिहाद पर बोलते हुए कहा कि जो लोग अपना धर्म और पहचान छिपाकर धोखे से शादी करते हैं और बाद में लड़की का धर्म परिवर्तन कराते हैं ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु हमारी सरकार कानून बना रही है। उन लोगों और संस्थाओं पर भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी जो लव जिहाद को प्रोत्साहित कर बढ़ावा देते हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश भाजपा के 1059 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजन, सीएम शिवराज सिंह शाहगंज तो प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल में देंगे संबोधन

सारंग ने कहा कि व्यक्ति को धर्म जन्म से मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारी हिन्दू संस्कृति में कभी भी लोभ-लालच देकर या धोखा देकर किसी का भी धर्म परिवर्तन नहीं कराया लेकिन आजकल कुछ लोग हमारे देश में हिन्दू लड़कियों से अपनी पहचान छिपाकर पहले शादी करते हैं फिर बल पूर्वक उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं। अब ऐसे कृत्य को हमारे प्रदेश में कतई स्वीकार नहीं किया जायेगा और जो लोग ऐसा करते हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हमारी सरकार कानून बना रही है।

 

इसे भी पढ़ें: भोपाल में कथित लव जिहाद का मामला, धर्म छुपाकर किया विवाह अब धर्म परिवर्तन का दबाब

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि वे लोग और संस्थायें जो लव जिहाद को बढावा देती हैं, प्रोत्साहित करते हैं और इस तरह के षडयंत्र में षडयंत्रकारियों की मदद करते हैं, उनके खिलाफ भी अब कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सारंग ने कहा कि प्रदेश में अब लव जिहाद के माध्यम से या किसी लोभ-लालच से धर्म परिवर्तन को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार