मध्य प्रदेश भाजपा के 1059 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजन, सीएम शिवराज सिंह शाहगंज तो प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल में देंगे संबोधन

 mandals of Madhya Pradesh BJP
दिनेश शुक्ल । Nov 28 2020 11:17PM

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि इसी प्रकार 29 नवंबर को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह जबलपुर नगर के वीर सावरकर मंडल, पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता शाजापुर के पनवाडी मंडल, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य टीकमगढ़ के कुंडेश्वर मंडल, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत मुरैना के जौरा मंडल, भोपाल सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर विदिशा नगर के वेत्रवति मंडल को संबोधिक करेंगी।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के 1059 मंडलों में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर रही है। 29 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रातः 11 बजे सीहोर जिले के शाहगंज मंडल एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा दोपहर 1 बजे भोपाल के मिसरोद मंडल के लॉ पर्ल होटल में प्रशिक्षण वर्ग के उदघाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में कथित लव जिहाद का मामला, धर्म छुपाकर किया विवाह अब धर्म परिवर्तन का दबाब

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि इसी प्रकार 29 नवंबर को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह जबलपुर नगर के वीर सावरकर मंडल, पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता शाजापुर के पनवाडी मंडल, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य टीकमगढ़ के कुंडेश्वर मंडल, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत मुरैना के जौरा मंडल, भोपाल सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर विदिशा नगर के वेत्रवति मंडल को संबोधिक करेंगी। तो प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया दमोह जिले के दीनदयाल मंडल, प्रदेश शासन के मंत्री मोहन यादव एवं वरिष्ठ नेता विजय दुबे धार के धामनोद मंडल, कृषि कल्याण एवं विकास मंत्री कमल पटेल बैतूल के आमला मंडल एवं बृजेन्द्रप्रताप सिंह पन्ना के अमानगंज मंडल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक छतरपुर के हरपालपुर एवं नौगांव मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: ओरछा के श्रीराम राजा का विवाह महोत्सव कोरोना गाइडलाइन के अनुसार तीन दिन चलेगा श्रीराम विवाह महोत्सव

इसी प्रकार सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह शहडोल के गोहपारू मंडल, सांसद श्रीमती संध्या राय शिवपुरी के पोहरी मंडल, विधायक शैलेन्द्र जैन दमोह के हिंडोरिया, जयप्रकाश चतुर्वेदी पन्ना के गुन्नौर ग्रामीण, पुष्पेन्द्र पाठक बड़ामलहरा, गिरीश गौतम सिंगरौली के बैढन मंडल में प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित करेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़