धर्मांतरण का कुचक्र रचने वालों पर रोक लगायेगा धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश: विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Dec 30, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिस तत्परता से कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को मंजूरी दी है, उससे यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार प्रदेश में धर्मांतरण का कुचक्र रचने वालों को अपने मंसूबों पर अमल के लिए बिलकुल समय नहीं देना चाहती। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार को इस अध्यादेश को मंजूरी के लिए धन्यवाद देता हूं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राज्य मंत्रिमंडल द्वारा धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश को मंजूरी दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कृषि कानून के विरोध में युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल आक्रोश रैली

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इस अध्यादेश में उन बहनों के भविष्य को भी सुरक्षित बनाया गया है, जो इस तरह के तत्वों के झांसे में आ जाती हैं और अपने जीवन का अंधकारमय बना लेती हैं। शर्मा ने प्रदेश के नागरिकों को इस अध्यादेश के पारित होने पर बधाई देते हुए आशा जताई है कि इस अध्यादेश के लागू होने के बाद अब उन घटनाओं में कमी आएगी, जो सामाजिक तनाव का कारण बनती हैं और जिनसे सामाजिक सद्भाव का माहौल खराब होता है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter