संसद में उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी से मिले अल्पसंख्यक वर्ग के धर्म गुरु, कहा- मिलकर अपने देश को आगे ले जाना है

By अंकित सिंह | Feb 05, 2024

देश के विभिन्न अल्पसंख्यक वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले धार्मिक गुरुओं ने संसद में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन लोगों ने संसद की कार्यवाही देखा। इसके बाद ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा कि हम यह संदेश देना चाहते थे कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि हम भारत में रहते हैं और हम भारतीय हैं। हमें देश को मजबूत बनाना है। हमने यह भी संदेश दिया है कि हम सब एकजुट हैं।

इसे भी पढ़ें: संविधान संशोधन विधेयक सहित राज्यसभा में तीन विधेयक पेश

उन्होंने कहा कि हमारा देश हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमें मिलकर अपने देश को आगे ले जाना है।' धार्मिक गुरुओं ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम फिर से 'विश्वगुरु' बनने के करीब हैं और ऐसा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। नए संसद भवन के ये दृश्य हमारे देश के बदलते समय का प्रमाण हैं। जैन गुरु विवेक मुनि ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छी मुलाकात रही... हम यहां इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन की ओर से इकट्ठा हुए हैं।' एकता, अखंडता और सर्व धर्म सद्भाव पर हमारे काम की पीएम मोदी ने सराहना की है। 

प्रमुख खबरें

सर्जरी के बाद Pope Leo XIV की सेहत सुधरी, अस्पताल से Vladimir Putin से की बातचीत

पूर्वी UP में Income Tax Department की बड़ी कार्रवाई, 9141 संदिग्ध लेन-देन पर नोटिस

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए