PM मोदी ने की हिंदुस्तानी के सामर्थ्य की बात, बोले- लोगों के जीवन से हटा रहे हैं सरकार का दबाव और दखल

By अनुराग गुप्ता | May 02, 2022

नयी दिल्ली। तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले पड़ाव जर्मनी पहुंच गए हैं और यहां पर उन्होंने जर्मन चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद भारतीय समुदाय से मुखातिब हुए। बर्लिन में मौजूद प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय के बीच में भव्य स्वागत हुआ। भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया। 

इसी बीच उन्होंने कहा कि आज मैं आपसे न मेरी बात करने आया हूं और न ही मोदी सरकार के बारे में बात करने आया हूं लेकिन आज मन करता है कि जी भरकर आप लोगों से करोड़ों हिंदुस्तानियों की सामर्थ्य की बात करूं और उनका गौरव गान करूं, उनके गीत गाऊं। मैं वहां के हिंदुस्तानियों की नहीं बल्कि यहां हिंदूस्तानियों की बात भी कर रहा हूं। मेरे इस बात में दुनिया के हर कोने में बसने वाले मां भारती के संतानों की बात है। उन्होंने कहा कि आज का आकांक्षी भारत, आज का युवा भारत, देश का तेज विकास चाहता है। वो जानता है कि इसके लिए राजनीतिक स्थिरता और प्रबल इच्छाशक्ति कितनी आवश्यक है। इसलिए भारत के लोगों ने तीन दशकों से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता के वातावरण को एक बटन दबाकर खत्म कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सकारात्मक बदलाव और तेज़ विकास की आकांक्षा ही थी कि जिसके चलते 2014 में भारत की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार चुनी। ये भारत की महान जनता की दूरदृष्टि है कि साल 2019 में उसने, देश की सरकार को पहले से भी ज्यादा मजबूत बना दिया।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की परंपरा की बदौलत सरकार और जनता के बीच में भरोसे की एक बहुत बड़ी खाई थी, शक के बादल मंडरा रहे थे। क्योंकि अंग्रेजों की हुकूमक में जो देखा था उसमें परिवर्तन नजर आए, उसके लिए जो गति चाहिए, उस गति का आभाव था। इसलिए समय की मांग थी कि सामान्य मानव के जिंदगी से सरकार कम होती चली जा रही थी, सरकार हटती जा रही थी। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत हो वहां सरकार का अभाव नहीं होना चाहिए लेकिन जहां जरूरत न हो वहां पर सरकार का प्रभाव भी नहीं होना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ से PM मोदी ने की मुलाकात, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश आगे बढ़ता है जब देश के लोग उसके विकास का नेतृत्व करें, देश आगे बढ़ता है जब देश के लोग उसकी दिशा तय करें। अब आज के भारत में सरकार नहीं बल्कि देश के कोटि-कोटि जन ही ड्राइविंग फोर्स है। इसलिए हम देश के लोगों के जीवन से सरकार का दबाव भी हटा रहे हैं और सरकार का बेवजह का दखल भी समाप्त कर रहे हैं। हम रिफॉर्म करते हुए देश का ट्रांसफॉम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज भारत में गवर्नेंस में टेक्नोलॉजी का जिस तरह समावेश किया जा रहा है, वो नए भारत की नई पॉलिटिकल विल भी दिखाता है और लोकतंत्र की वितरण-क्षमता का भी प्रमाण है।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान