रिपोर्ट का दावा, रहाणे-पुजारा ने की विराट कोहली की शिकायत, जय शाह को किया था फोन

By अंकित सिंह | Oct 01, 2021

विराट कोहली की कप्तानी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। कोहली के कप्तानी के तौर तरीकों पर सवाल उठते रहे है। लेकिन यह मुद्दा बड़ा तब बन गया जब खुद विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम में मौजूद रहने वाले खिलाड़ियों ने उनकी कप्तानी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। विराट कोहली के रवैये को लेकर कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों की नाराजगी की खबर तो रहती ही थी। इन सबके बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की हार विराट कोहली की कप्तानी के तौर पर एक गेम चेंजर साबित हुई है। इसके बाद विराट कोहली की कप्तानी की आलोचना हुई साथ ही साथ उनके बयानों की भी खूब चर्चा हो। 

इसे भी पढ़ें: RR के टीम निदेशक संगकारा बोले- हमारी टीम में आरोप प्रत्यारोप नहीं होता

यही बातें पुजारा और रहाणें को बुरी लगी और उन दोनों ने जय शाह को फोन किया और अपनी बात रखी जिसके बाद बीसीसीआई इस पूरे मामले में दखल देने का फैसला किया। इन दोनों खिलाड़ियों की शिकायत के बाद बीसीसीआई ने अन्य खिलाड़ियों से भी विराट कोहली को लेकर प्रतिक्रिया मांगी थी। टीम का दौरा खत्म होने के बाद कार्रवाई का फैसला किया गया। माना जा रहा है कि विराट कोहली का T20 कप्तानी से हटना भी इसी फैसले के तहत हुआ होगा। 

प्रमुख खबरें

MP High Court के आदेश से 14% हुआ OBC Quota, 13% रोके गए पदों पर अनारक्षित भर्ती होगी

Taiwan के समर्थन में उतरी European Parliament, Kaja Kallas से सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की अपील

Jio Platforms IPO में 1065 से 1119 रुपये Price Band तय, जुटेंगे 30213 करोड़

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य