गणतंत्र दिवस: परम वीर चक्र, अशोक चक्र विजेताओं के मार्च पास्ट के साथ हुई परेड की शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

नयी दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर बुधवार को परेड की शुरुआत परमवीर चक्र और अशोक चक्र वीरता पुरस्कार विजेताओं के साथ हुई। ये सभी जीपों पर सवार होकर परेड में शामिल हुए। करगिल युद्ध (1999) में असाधारण बहादुरी दिखाने के लिए भारत का सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र पाने वाले सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव तीन जीपों में से पहली में सवार थे। यादव को पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर मानद कैप्टन के पद से नवाजा गया था।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- संविधान का करती है दुरुपयोग

करगिल युद्ध के दौरान असाधारण बहादुरी दिखाने के लिए परमवीर चक्र पाने वाले सूबेदार संजय कुमार दूसरी जीप पर सवार थे। कर्नल डी श्रीराम कुमार तीसरी जीप में सवार थे, जिन्हें 23 अक्टूबर 2008 को इम्फाल में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान असाधारण बहादुरी दिखाने के लिए भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। ये तीनों जीप परेड के दौरान समानांतर चल रहीं थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा