गणतंत्र दिवस हिंसा: लाल किले पर तलवारबाजी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2021

नयी दिल्ली। गणतत्रंत दिवस पर लाल किले पर तलवारबाजी करने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कार का एसी ठीक करने वाले मैकेनिक मनिंदर सिंह को मंगलवार रात पौने आठ बजे उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा के सी. डी. ब्लॉक बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा, ‘‘सिंह को एक वीडियो में लाल किले पर दो तलवारों से कलाबाजी करते देखा गया था, जिसका मकसद तलवारों, खंडों , लोहे की छड़ों, कुल्हाड़ियों, डंडों आदि से पुलिसकर्मियों पर क्रूर हमले करने या हिंसा करने वाले राष्ट्रविरोधी तत्वों और गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक स्मारक लाल किले को क्षतिग्रस्त करने वालों को भड़काना या उकसाना था।’’

इसे भी पढ़ें: अल-सल्वाडोर को भारत से मिलेगी कोविड-19 रोधी टीके की पहली खेप

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर परेड में शामिल होने से पहले सिंह ने अपने पास दो तलवार और 4.3 फुट का एक खंडा अपने पास रखा था, जिसका इस्तेमाल उसने लाल किले पर तलवारबाजी करने में किया। उसके घर से तलवार भी बरामद कर ली गई है। योजना के तहत संदिग्ध, उसके पांच साथी और कुछ अन्य असामाजिक तत्व लाल किले में दाखिल हुए और सिंह ने वहां तलवारबाजी की। कुशवाह ने कहा, ‘‘ तलवारबाजी ने हिंसक प्रदर्शनकारियों को लाल किले पर हाथापाई करने सहित ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों समेत जन सेवकों के साथ हिंसक व्यवहार करने और ऐतिहासिक धरोहर लाल किले को क्षतिग्रस्त करने के लिए उकसाया।’’ पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी को लाल किले पर तलवारबाजी करने की उसकी अपनी एक काफी लंबी वीडियो सिंह के फोन से मिली है। उसके सिंघू बॉर्डर जाने से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी उसके फोन में मिली। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा