अभिनेत्री कंगना के खिलाफ मुकदमे के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2021

आगरा | नवंबर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में एक अधिवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है।

इसे भी पढ़ें: युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने प्रस्तुत किया है। शर्मा के अनुसार, 17 नवंबर को उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा महात्मा गांधी के प्रति की गई अपमानजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी व पोस्ट को पढ़ा।

उन्होंने कहा कि कंगना ने अपनी टिप्पणी से महात्मा गांधी, अनेक शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित पूरे राष्ट्र का अपमान किया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मंत्री ने कंगना को बताया ‘नाचनेवाली’, कहा-उनके बयान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए थी, मगर उन्होंने अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व का पालन नहीं किया।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा