खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में घटकर 2.05 प्रतिशत पर आयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2019

नयी दिल्ली। अंडा, सब्जी समेत खाद्य वस्तुओं के दाम कम होने से खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में पिछले माह के मुकाबले घटकर 2.05 प्रतिशत पर आ गयी। दिसंबर 2018 के संशोधित आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति उस माह 2.11 प्रतिशत थी जबकि प्रारंभिक आंकड़ों में इसे 2.19 प्रतिशत बताया गया था।

जनवरी, 2018 में खुदरा मुद्रास्फीति 5.07 प्रतिशत थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने आगे कहा कि ईंधन और लाइट श्रेणी में भी महंगाई दर इस साल जनवरी में घटकर 2.2 प्रतिशत पर आ गयी जो दिसंबर 2018 में 4.54 प्रतिशत थी।

इसे भी पढ़ें- चीन का बड़ा आरोप, कहा- अमेरिका का मकसद तनाव भड़काना

रिजर्व बैंक द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में खुदरा मुदास्फीति को ध्यान में रखता है। महंगाई दर में कमी के कारण केंद्रीय बैंक ने पिछले सप्ताह प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की कमी कर के उसे 6.25 प्रतिशत पर ला दिया है। आरबीआई ने मानसून सामान्य रहने जैसे अनुकूल कारकों को देखते हुए चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के लिये खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को कम कर 2.8 प्रतिशत कर दिया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी