रीवा पुलिस को मिली बड़ी सफतला, एमपी और यूपी में टाइम बम रखने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Feb 04, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दहशत फैलाने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जो काम यूपी पुलिस बीते पांच वर्षो में नहीं कर सकी वह काम रीवा पुलिस ने महज 15 दिन में पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशन में कर दिया।

इसे भी पढ़ें:एमपी में बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत, पोस्टमैन घर घर जाकर बनाएंगे पेंशनरों के डिजिटल प्रमाण पत्र 

आपको बता दें कि रीवा पुलिस ने इनके पास से बम में उपयुक्त किए जाने वाली सामग्री भी बरामद की है। सीसीटीवी व सॉयबर सेल की मदद से पुलिस ने इनको पकड़ा है। पुलिस की पूछताछ फिलहाल जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2016 से इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

वहीं यूपी पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश में जुटी हुई थी।  रीवा पुलिस ने एक माह से कम समय में अपराधियों को धर दबोचा। चर्चा अनुसार आरोपी में एक इंजीनियर भी है और अन्य दोनों भी पढ़े लिखे हैं। बम के साथ यूपी सीएम योगी के नाम धमकी भरी चिठ्ठी इन्हीं आरोपियों ने लिखी थी।

इसे भी पढ़ें:डकैतों ने सरपंच समेत 5 लोगों से मांगी 5 लाख की फिरौती, पत्र के चलते फैला डर का माहौल 

फिलहाल जानकारी मिली है कि वे इस काम को करने के पीछे बेरोजगारी का कारण बता रहे हैं। अभी हाल में ही एक बेनामी पत्र के जरिए रीवा में कलेक्ट्रेट व न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने के वॉयरल हुए धमकी भरे खत के बाद रीवा पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही थी।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक