Confirmed! ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी हुई पक्की, दिल्ली और मुंबई में दिया जाएगा ग्रैंड रिसेप्शन

By रेनू तिवारी | Sep 12, 2022

बॉलीवुड स्टार अली फजल और ऋचा चड्ढा 2021 में शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण उन्होंने अपनी शादी टाल दी। अब साल 2022 सितंबर में ये कपल शादी करने जा रहा है। वे शादी के बाद में मुंबई में लगभग 400 मेहमानों के साथ एक रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे। बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल लंबे इंतजार के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी के उत्सव के लिए एक सप्ताह के लंबे कार्यक्रम का फैसला किया है। समारोह 30 सितंबर से दिल्ली में शुरू होगा। शादी के बंधन में बंधने जा रहे दोनों की शादी 07 अक्टूबर को मुंबई में होगी।

 

इसे भी पढ़ें: ‘शमशेरा’ इसलिए नहीं चली क्योंकि उसका कंटेंट अच्छा नहीं था: रणबीर कपूर


दोनों के धर्म अलग-अलग हैं ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों के धर्मों की संस्कृति के अनुसार शादी की रस्में होंगी। केवल अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में ही शादी करेगा। इसके बाद यह जोड़ी दिल्ली और मुंबई में शादी के रिसेप्शन की मेजबानी करेगी। दिल्ली में रिसेप्शन 2 अक्टूबर को होगा जबकि मुंबई बैश 7 अक्टूबर को प्लान किया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: मूसेवाला हत्याकांड : छठे शूटर ने देश छोड़ने की योजना बनाई थी, सहयोगी ने सलमान खान की टोह ली थी


अली फजल और ऋचा चड्ढा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अली फजल और ऋचा चड्ढा दोनों ही अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त थे ऐसे में शादी की प्लानिंग दोनों के शेड्यूल को बिगड़ सकती थी। दोनों ने साथ में एक शानदार वेडिंग फोटोशूट भी करवाया था जिसके बाद तो यह कहा जानें लग गया था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन रिलेशनशिप के लगभग 8 साल बाद अब माना जा रहा है कि दोनों ने शादी करने का मन बना लिया है। उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग भी काफी हद तक पूरी कर ली है ऐसे में दोनों सितंबर 2022 में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। 


फिल्म के मोर्चे पर, ऋचा और अली दोनों के पास फिल्मों की एक दिलचस्प लाइन-अप है। दिलचस्प बात यह है कि ऋचा और अली दोनों फुकरे 3 में भी साथ नजर आएंगे। फिल्म इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थी। कॉमेडी फिल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित की जा रही है और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित है। दोनों की कई अन्य परियोजनाएं व्यक्तिगत रूप से पाइपलाइन में हैं।


प्रमुख खबरें

Irrfan Khan Death Anniversary | पान सिंह तोमर से हिंदी मीडियम तक, इरफ़ान खान की सबसे बेस्ट फिल्में, जिसके भुलाना असंभव

वजन घटाने से लेकर कब्ज में बेहद फायदेमंद हैं हरड़, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

बंगाल शिक्षक भर्ती मामला, 6 मई को होगी सुनवाई, सीबीआई जांच पर लगी रोक

Sex scandal ने भारतीयों की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया : महिला कांग्रेस प्रमुख