एक्ट्रेस रिचा चड्ढा और पायल घोष ने आपसी सहमति से सुलाझाया मामला, जानें क्या है पूरा विवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2020

मुंबई। अभिनेत्री रिचा चड्ढा और पायल घोष ने बंबई उच्च न्यायालय को बुधवार को बताया कि उन्होंने आपसी विवाद को सुलझा लिया है और सहमति की शर्तों को दाखिल किया है जिसके तहत घोष ने चड्ढा के खिलाफ दिए गए बयान को वापस लिया और माफी मांगी है। गौरतलब है कि चड्ढा ने पिछले सप्ताह घोष पर ‘‘गलत, निराधार, अभद्र और अपमानजनक बयान’’ देने के आरोप में मानहानि का मामला दाखिल किया था साथ ही क्षतिपूर्ति के तौर पर हर्जाने की मांग की थी। घोष ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था और इस मामले में चड्ढा सहित दो महिलाओं का नाम भी लिया था।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र