कोरोना से बचाव के लिए किस उम्र के बच्चों को मास्क पहनना है ज़रूरी?

By कंचन सिंह | Jun 18, 2021

कोरोना महामारी की दूसरी लहर भले ही कमज़ोर पड़ती दिख रही है, मगर खतरा अभी टला नहीं है। क्योंकि हर रोज़ मिलने वाले कोरोना के नए-नए वेरिएंट देश ही नहीं पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ा रहे हैं। इस बीच तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञों की बार-बार चेतावनी जिसमें कहा जा रहा है कि बच्चों को खतरा अधिक है, हर किसी की चिंता बढ़ा रहा है। हालांकि ऐसे समय में डरने की नहीं, बल्कि सतर्कता बरतने की ज़रूरत है और कोरोना से बचने का सबसे ज़रूरी हथियार है मास्क, तो खुद भी मास्क पहनें और बच्चों को भी सही तरीके से इसे पहनना सिखाएं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बाद शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं यह टिप्स

बच्चों को बताएं मास्क पहनने के नियम

मास्क पहनने पर असुविधा तो होती है ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चों को मास्क पहनने के नियम समझना और यह क्यों ज़रूरी है इसके बारे में बताना बहुत ज़रूरी है। क्योंकि आज के समय में मास्क सबसे ज़्यादा ज़रूरी चीज़ है। बच्चे को बताएं कि मास्क पहनने पर बीमारी फैलाने वाले कीटाणु आपके मुंह और नाक के ज़रिए शरीर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यह उन्हें और दूसरों को भी सुरक्षित रखेगा। बच्चा यदि कुछ पूछता है तो उसकी शंकाओं को समाधान करें।

कार्टून वाले मास्क

महामारी की दूसरी लहर से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी डबल मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं, ऐसे में बच्चों को सर्जिकल मास्क पहनाने के बाद ऊपर से कपड़े का कोई ऐसा मास्क पहनने के लिए दें जिसमें कार्टून बना हो या हैंडमेड मास्क जिसपर उसने खुद कोई डिज़ाइन आदि बनाया हो। इससे बच्चे की मास्क में दिलचस्पी बढ़ेगी, साथ ही उन्हें मास्क पहनने और उतारने का सही तरीका भी बताएं।

खुद पहनें मास्क

बच्चे पैरेंट्स को देखकर ही सीखते हैं, ऐसे में जब वह आपको हमेशा मास्क पहने देखेगा तो खुद भी इस नियम को फॉलो करने लगेगा। इसलिए घर से थोड़ी देर के लिए भी बाहर निकलने पर मास्क पहनें और आने के बाद सही तरीके से उतारकर हाथ धो लें। ऐसा करने पर बच्चा भी इस नियम को फॉलो करने लगेगा बिना ज़्यादा सवाल किए।

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या होता है डी−डाइमर टेस्ट और कोरोना मरीज क्यों दे रहे हैं इस टेस्ट को प्राथमिकता

कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क के साथ ही ज़रूरी है इन नियमों का पालन

- मास्क पहनने के साथ ही बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए कहें।

- मास्क से नाक और मुंह अच्छी तरह ढंके होने चाहिए।

- मास्क की ऊपरी सतह को हाथ न छुए इस बात का ध्यान रखें।

- किसी भी बाहरी सतह या चीज़ को छूने के बाद हाथ धोने के लिए कहें।

- यदि कभी हाथ धोना संभव न हो तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए कहें।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

क्यों लगा Telegram पर अस्थायी Ban? NEET एग्जाम में Paper Leak रोकने के लिए सरकार का मास्टरस्ट्रोक!

कुरकुरी और नॉन-स्टिकी भिंडी बनाने के लिए आजमाए ये स्मार्ट किचन टिप्स

Bhanu Saptami 2026: 21 June को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, जानें Puja Rules और शुभ मुहूर्त

मोदी सरकारी फैसला: डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर मौजूदा दरें बरकरार