कश्मीर में जी20 बैठक से ठीक पहले पाकिस्तान में दंगे, सीमा की तरफ दौड़ी भारतीय सेना

By अभिनय आकाश | May 10, 2023

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में बड़े पैमाने पर आगजनी और दंगे हो रहे हैं। देश भर में उनके समर्थक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख के समर्थन में सड़कों पर उमड़ पड़े। अब तक छह मौतों की सूचना मिली है, जिनमें से 1 क्वेटा से, 1 फैसलाबाद में, 1 चकदरा स्वात में और 1 लाहौर में हुई है और दर्जनों घायल हुए हैं। पूरे पाकिस्तान में अभूतपूर्व घटनाएं देखने को मिल रही है। प्रदर्शनकारियों ने परिसर के मुख्य द्वार को तोड़कर रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय में प्रवेश किया। भीड़ ने पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल के घर पर भी हमला बोल दिया। इमरान समर्थकों ने कोर कमांडर का घर जला दिया है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लाहौर स्थिति सचिवालय को प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया है। लाहौर के गवर्नर हाउस को भी आग के हवाले किया जा चुका है। कुल मिलाकर कहे तो पाकिस्तान में सेना और इमरान समर्थकों के बीच जंग छिड़ी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: Asia Cup को श्रीलंका शिफ्ट किए जाने का विरोध कर रहा पाकिस्तान, कर सकता है टूर्नामेंट का बहिष्कार

पाकिस्तान की सेना ये भलि-भांति जानती है कि अपने ही देश के लोगों के गुस्से को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका है कि भारत के खिलाफ कोई कदम उठा लिया जाए। लेकिन भारत पहले ही पाकिस्तानी सेना की किसी भी साजिश को नाकाम करने की तैयारी कर चुका है। भारत ने कड़ी सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। भारतीय सेना की नजर स्लीपर सेल्स पर भी है। भारत नहीं चाहता है कि खुद की लगाई आग की लपटें जम्मू कश्मीर तक पहुंचे। इसलिए भारतीय सेना ने कमर कस ली है। 

प्रमुख खबरें

NEET Protest: Supreme Court का बड़ा निर्देश, महिला प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न को मिले Priority

Abhishek Banerjee Bank Account Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, KYC के बाद बहाल हुआ बैंक खाता

Himannshi Khurrana के आरोपों पर Asim Riaz का पलटवार, पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना

Karnataka: Dalit Funds Scam पर सियासी संग्राम तेज, BJP का Nagendra के इस्तीफे तक धरना