एक बार फिर नाकाम रहे ऋषभ पंत, मोहाली में यूं गंवाया विकेट

By अनुराग गुप्ता | Sep 19, 2019

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अपने दूसरे टी20 मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया है। लेकिन इस जीत के बावजूद टीम इंडिया काफी टेंशन में है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के आउट हो जाने के बाद चौथे नंबर पर पंत को खेलने का मौका दिया गया लेकिन केयरलेस शॉट्स सलेक्शन कर उन्होंने महज 4 रन में ही अपना विकेट गंवा दिया।

पंत द्वारा विकेट गंवाए जाने के बाद से उन्हें लगातार ट्विटर यूडर्स ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि उन्होंने अभी तक टी20 मुकाबले में अपने बल्ले का दम नहीं दिखाया है। अभी तक पंत ने टी20 इंटरनैशनल की 9 पारियों में कुल 21 के औसत से महज 149 रन बनाए हैं। जिनमें 4, 40*, 28, 3, 1, 0, 4, 65* और 4 रन शामिल हैं। उन्होंने प्रदर्शन पर गौर किया जाए तो 9 पारियों में उन्होंने महज एक अर्धशतक जड़ा है।

इसे भी पढ़ें: किंग कोहली के कमाल से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, सीरीज में 1-0 से आगे

सिलेक्टर्स ने महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऋषभ पंत पर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर दांव खेला था लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन देखने के बाद लग रहा है कि जल्द ही ईशान किशन को या फिर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। ज्ञात हो तो बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए तीन पसंद ऋषभ पंत, संजू सैमसन और ईशान किशन हैं। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा