बेटी रिद्धिमा का कन्यादान करते हुए ऋषि कपूर की तस्वीर वायरल, देखकर भर आएगा मन

By रेनू तिवारी | May 28, 2020

साल 2020 बॉलीवुड के लिए काफी दुखद रहा। इस साल सिनेमा ने ऋषि कपूर और इरफान खान के रूप में दो दिग्गज कलाकारों को खो दिया। ऋषि कपूर और इरफान खान पिछले दो सालों से कैंसर से पीड़ित थे 29- 30 अप्रैल 2020, मात्र 24 घंटे के गैप पर इंडस्ट्री के दो सितारे हमेशा के लिए इस दुनिया से अलविदा कह गये। इरफान और ऋषि के परिवार वाले उन्हें अपनी यादों में जिंदा रखें हुए हैं। ऋषि कपूर की फैमली लगातार उनकी पुरानी कोई न कोई तस्वीर शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले नीतू ने एक बेहद इमोशन मैसेज ऋषि कपूर की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया था। अब ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर ने उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों के साथ उन्हें याद किया हैं।

 

रिद्धिमा ने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के साथ मुलाकात से एक पारिवारिक तस्वीर भी साझा की और कैप्शन दिया, "अच्छा समय"। एक इवेंट में रणबीर कपूर, ऋषि, नीतू और रिद्धिमा लता जी के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए।

लॉकडाउन के कारण, नई दिल्ली में रहने वाली रिद्धिमा को शोक के समय में, अपने परिवार के साथ रहने के लिए, दिल्ली से मुंबई तक सड़क मार्ग से 1400 किलोमीटर की यात्रा तय करके गयी थी।जबकि वह अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए समय पर नहीं पहुंच सकी।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी