ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा नहीं पहुंच पायी मुंबई, आलिया ने ऐसे कराए पिता के अंतिम दर्शन

By रेनू तिवारी | May 01, 2020

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के यूं चले जाने से सिनेमा के एक दौर का अंत हो गया। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर भी  पंचतत्व में विलीन हो गया। अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर का मुंबई में मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।  इस दौरान लॉकडाउन के कारण केवल परिवार के लोग और कुछ बेहद खास दोस्त ही शामिल हुए। 

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं। इन तस्वीरें में से एक तस्वीर है आलिया भट्ट की। इस तस्वीर में आलिया भट्ट रो रही है और हाथ में मोबाइल पकड़कर वीडियो बना रही हैं। अब सवाल है कि वह क्या सच में वीडियो बना रही हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोगों ने तस्वीर को देखकर आलिया को ट्रोल करना शुरूकर दिया कि आखिर ऐसे गमगीन माहौल में आलिया वीडियो क्यो बना रही है। ट्रोलर्स आगे कुछ भी बोले के लेकिन सच क्या है वो आप भी जान लीजिए।

दरअसल लॉकडाउन के कारण ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा तमाम कोशिशों के बाद भी मुंबई समय पर नहीं पहुंच सकीं। प्रशासन की तरफ से जो समय दिया गया था वह बहुत कम था जिसके बाद रिद्धिमा का और इंतजार नहीं किया जा सकता था। घरवालों ने रिद्धिमा के बगैर ही अंतिम संस्कार किया। तस्वीर में आलिया भट्ट के हाथ में जो मोबाइल है उससे आलिया वीडियो नहीं बल्कि फेसटाइम से रिद्धिमा को पिता के अंतिम दर्शन करवा रहीं हैं।

आपको बता दें कि सिमेना के कपूर खानदार की सबसे मजबूत कड़ी ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 सुबह 8.45 पर दुनिया को अलविदा कह दिया। वो पिछले दो सालों से leukemia से ग्रेसित थे। ऋषि कपूर के निधन की खबरे उनके दोस्त अमिताभ बच्चन ने दी। अमिताभ ने एक ट्वीट किया और कहा- ऋषि कपूर नहीं रहे, मैं अब टूट गया हूं। इस खबर के आने के बाद ही बॉलीवुड सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई हो। हर कोई बस सदमें हैं कि आखिर ये हो क्या रहा है। ये तो सभी जानते हैं कि जो दुनिया में आया है उसे जाना है लेकिन इस तरह अचानक चले जाना, अखर रहा है। इरफान खान और ऋषि कपूर के यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक का महौल है। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines