रिया चक्रवर्ती को मिली रेप और जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने कहा- अब चुप नहीं बैठूंगी

By रेनू तिवारी | Jul 17, 2020

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती की चुप्पी को लेकर काफी समय से सवाल उठ रहे थे। जहां एक तहर बॉलीवुड के आउटसाइडर्स और कई जाने मानें सितारों ने सुशांत को न्याय दिलाने की मुहीम चला रखी हैं वहीं सुशांत के घर वाले और गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती चुप-चाप बैठी थी। अब एक महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने अपनी जुबान खोली हैं और होम मिनिस्टर आमित शाह से सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जांच सीबीआई से करवाने की मांग की हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: सुब्रमण्यम स्वामी ने CBI जांच के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र

 

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह से अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई जांच का आदेश देने का अनुरोध किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन दबावों ने राजपूत को आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। राजपूत गत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि उनका अवसाद के लिए इलाज चल रहा था। सार्वजनिक तौर पर पहली बार खुद को राजपूत की गर्लफ्रैंड संबोधित करते हुए चक्रवर्ती ने कहा कि सरकार में उनका पूरा भरोसा है और सीबीआई जांच इस मामले में न्याय दिलाने में सहायक होगी।

इसे भी पढ़ें: सुशांत की आत्मा की शांति की दुआ करते हुए दोस्तों ने किया उन्हें कुछ इस तरह याद

राजपूत की तस्वीर के साथ 28 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, माननीय अमित शाह महोदय, मैं सुशात सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती हूं। उनकी आकस्मिक मौत को एक महीने से अधिक समय गुजर चुका है। सरकार में मेरा पूरा भरोसा है, .... बहरहाल, न्याय के हित में, मैं हाथ जोड़कर आपसे अनुरोध करती हूं कि इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दें। चक्रवर्ती ने कहा, मैं केवल यह समझना चाहती हूं कि किन दबावों ने सुशांत को यह कदम उठाने पर मजबूर किया। आपकी आभारी, रिया चक्रवर्ती। सत्यमेव जयते।

इससे पहले दिन में चक्रवर्ती ने साइबर अपराध शाखा से निवेदन किया था कि वे राजूपत की मौत के बाद से ही उसे मिल रही बलात्कार और हत्या की धमकियों की जांच करें क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग राजपूत की आत्महत्या के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। रिया चक्रवर्ती अपने इन्स्टाग्राम पेज से ‘कमेंट्स सैक्शन’ को हटा चुकी हैं। जिन सोशल मीडिया खातों से चक्रवर्ती को धमकी मिल रही है, उनमें से एक को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, मुझे हत्यारा कहा गया, मैं चुप रही। मुझे शर्मिंदा किया गया, मैं चुप रही। लेकिन मेरी चुप्पी ने आपको यह कहने का अधिकार कैसे दे दिया कि अगर मैं आत्महत्या नहीं करती हूं तो आप मेरा बलात्कार और मेरी हत्या कर देंगे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में रिया चक्रवर्ती को 18 जून को बांद्रा पुलिस थाने में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था।

प्रमुख खबरें

F1 Championship पर Kimi Antonelli का शिकंजा, Canadian GP जीतकर 43 अंकों की बढ़त बनाई

खुफिया जहाज ने अचानक भारत के पास चालू किया सिग्नल, मचा तहलका!

Rashtrapati Bhavan में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान

मोदी को खास संदेश देने से ठीक पहले ट्रंप ने फोन पर ऐसा क्या कहा? सऊदी अरब, कतर और पाकिस्तान की हो गई थी बोलती बंद