पनियाला मोड़ से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक की सड़क का भरतपुर तक किया जाए विस्तार: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र लिखकर पनियाला मोड़ से दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक की सड़क को भरतपुर तक विस्तारित करने एवं अलवर-भरतपुर सड़क (97 किमी) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर फोरलेन सड़क में क्रमोन्नत करने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृत करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में बताया, ‘‘राजस्थान में अलवर जिला प्रमुख औद्योगिक एवं पर्यटन स्थल है तथा भरतपुर में भी विश्व प्रसिद्ध घना पक्षी अभयारण्य है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पुलिस पर महिला स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाया

इसमें कहा गया है कि यह राजमार्ग दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर स्थित शीतल ग्राम अलवर-भरतपुर सड़क के नजदीक जुड़े़गा, जो अलवर से 15 किमी तथा भरतपुर से 90 किमी की दूरी पर है। मुख्यमंत्री ने पत्र में बताया कि दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे एवं अंबाला-नारनौल-पनियाला एक्सप्रेस-वे से भविष्य में आने वाले यातायात को भरतपुर, आगरा एवं मथुरा जाने के लिये एक सुगम एवं सुलभ मार्ग की आवश्यकता होगी।

उन्होंने बताया कि इस कारण पनियाला मोड़ से दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे तक की सड़क को भरतपुर तक विस्तारित करने एवं अलवर-भरतपुर सड़क (97) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर फोरलेन में क्रमोन्नत करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा पर्यटन में बढ़ोतरी के साथ ही आमजन को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग