वीडियों में देखें दिल्ली की सड़कों की हालत, मेट्रो के पास धंसी सड़क, गड्ढे में समा गया पूरा ट्रक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण धनसा स्टैंड मेट्रो स्टेशन के नजदीक फुटपाथ के साथ सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया जिसमें एक ट्रक पलट गया। इसके बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री ने घटना के जांच के आदेश दिये। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। परिवहन विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बृहस्पतिवार को धनसा स्टैंड मेट्रो स्टेशन और खैरा क्रॉसिंग पर डीएमआरसी निर्माण स्थल का दौरा किया, जहां कल रात भारी बारिश के दौरान सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था जिससे आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा।’’

इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को सीआईडी का बुलावा, 25 मई तक पेश होने को कहा

भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया जिसके कारण बारिश का पानी आस-पास की कई दुकानों और इमारतों में घुस गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘एक ट्रक धंसी हुई सड़क के हिस्से में गिर गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि प्राधिकारियों द्वारा ट्रक को बाहर निकाल दिया गया और इस बारे में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को भी जानकारी दे दी गयी। आस-पास की तीन इमारतों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम के इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘बुधवार देर रात भारी बारिश के कारण एक नाला टूट गया जिसकी वजह से धनसा स्टैंड मेट्रो स्टेशन के नजदीक खैरा रोड पर फुटपाथ समेत सड़क का एक हिस्सा धंस गया।’’ इस हादसे के कारण पास की एक इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है और मरम्मत कार्य की निगरानी के लिए डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।

प्रमुख खबरें

TMC MP Mahua Moitra पर नदिया में विरोध के दौरान अंडे फेंके गए

Climate Central विश्लेषण: भारत में 11.7 करोड़ लोगों ने झेली 30 दिन से अधिक खतरनाक गर्मी

Messi कार्यक्रम विवाद: Reporter TV के परिसरों पर Kerala SIT ने की तलाशी

Supreme Court ने दिव्यांग सैनिकों की Disability Pension पर केंद्र की 271 याचिकाएं खारिज कीं