Anne Hathaway से पहले ही इस शख्स ने गलती से खोल दिया उनके तीसरे बच्चे के जेंडर का राज

Anne Hathaway third child gender revealed
INSTAGRAM
एकता । Nov 19 2026 12:52PM

हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हैथवे तीसरी बार मां बन गई हैं और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात का खुलासा उनकी फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर मौली रोजर्स के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ। हाल ही में ऐनी को न्यूयॉर्क में नवजात बच्चे के साथ देखा गया, जिसके बाद फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐनी हैथवे तीसरी बार मां बन गई हैं। अभिनेत्री के तीसरे बच्चे का जेंडर भी सामने आ गया है, जिसकी ऐनी ने खुद घोषणा नहीं की थी। बता दें, ऐनी का तीसरा बच्चा एक लड़की है, जिसके जेंडर का खुलासा उनकी फिल्म की एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने गलती से सोशल मीडिया पर कर दिया। 44 साल की ऐनी हैथवे और 45 साल के एडम के पहले से ही दो बेटे, 10 साल के जोनाथन और सात साल के जैक हैं। अब तीसरे बच्चे के रूप में इस जोड़े ने एक बेटी का स्वागत किया है, हालांकि ऐनी ने खुद अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है।

कॉस्ट्यूम डिजाइनर की इंस्टाग्राम स्टोरी से खुला बेटी होने का राज

ऐनी हैथवे के घर बेटी आने की खबर 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' की कॉस्ट्यूम डिजाइनर मौली रोजर्स की एक सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आई है। एमी अवॉर्ड जीत चुकीं मौली रोजर्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बधाई संदेश साझा करते हुए नवजात बच्चे को लड़की बताया। उन्होंने पैचवर्क ड्रेस और टोपी पहने एक टेडी बियर की तस्वीर के साथ लिखा, "प्राउड मम्मा ऐनी हैथवे और उनके परिवार में शामिल हुई नई सदस्य... एक बेबी गर्ल के लिए ढेर सारी बधाईयां!"

इसे भी पढ़ें: आखिर कैसे अंतरराष्ट्रीय प्रमोशन टूर के दौरान भी दुनिया से अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी छिपाने में कामयाब रहीं Anne Hathaway?

न्यूयॉर्क की सड़कों पर बच्चे के साथ नजर आईं ऐनी हैथवे

तीसरे बच्चे के जन्म की खबर मंगलवार, 17 नवंबर को उस समय सामने आई, जब ऐनी हैथवे को न्यूयॉर्क शहर में टहलते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने नन्हे बच्चे को भूरे रंग के बेबी कैरियर में सीने से लगाया हुआ था। हालांकि बच्चे का चेहरा ढका हुआ था, लेकिन कैरियर के ऊपर गुलाबी रंग के पोम-पोम वाली मैरून रंग की ऊनी टोपी साफ दिखाई दे रही थी। इस आउटिंग के दौरान ऐनी ने एक ओवरसाइज्ड कोट, ट्रैकसूट पैंट और बेसबॉल कैप पहनी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: 44 साल की उम्र में तीसरी बार मां बनीं हॉलीवुड स्टार Anne Hathaway, पति Adam Shulman संग न्यूयॉर्क की सड़कों पर नवजात बच्चे के साथ आईं नजर

सोशल मीडिया पर अभी तक नहीं साझा की बच्चे की तस्वीर

ऐनी हैथवे ने फिलहाल अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर न तो बच्चे की कोई तस्वीर शेयर की है और न ही बेटी होने की बात पर कोई बयान दिया है। लेकिन न्यूयॉर्क में गुलाबी टोपी पहने बच्चे के साथ उनकी झलक और फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर की पोस्ट के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़