प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, बीकानेर भूमि घोटाला मामले में रॉबर्ट वाड्रा तलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2018

 नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान के सीमावर्ती शहर बीकानेर में भूमि घोटाले के सिलसिले में धन शोधन की जांच को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को तलब किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि वाड्रा को अगले सप्ताह मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया है। धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज कराने के लिए दूसरी बार उनको समन जारी हुआ है। 

यह भी पढ़ें: किसानों की शक्ति ने देश को बनाया, एक व्यक्ति हिन्दुस्तान नहीं चला सकता: राहुल

समझा जाता है कि प्रवर्तन निदेशालय इलाके में जमीन खरीदने वाली कंपनी-स्काईलाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड के संचालन के बारे में वाड्रा से पूछताछ करना चाहती है। यह कंपनी कथित तौर पर उनसे जुड़ी है। ईडी वाड्रा का सामना उन लोगों से भी कराना चाहती है जिन्होंने इसे उनसे जुड़ा बताया है। एजेंसी मामले में एक बड़ी स्टील कंपनी की भूमिका की भी जांच कर रही है । संदेह है कि स्टील कंपनी ने उस कंपनी को कर्ज दिया जिसने बहुत महंगी कीमत पर वाड्रा से जुड़ी कंपनियों से जमीनें खरीदी। 

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह की हुंकार, कहा- किसी में भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं

एजेंसी ने पूर्व में वाड्रा से जुड़े महेश नागर तथा कुछ अन्य के परिसरों पर छापा मारा था। पिछले साल दिसंबर में ईडी ने नागर के करीबी सहयोगी अशोक कुमार तथा एक अन्य व्यक्ति जयप्रकाश भार्गव को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि नागर का स्काईलाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ाव है और इस कंपनी के तार वाड्रा से जुड़े हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल