साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का दबदबा बरकरार, रोहित ने जड़ा अर्धशतक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2019

विशाखापत्तनम। टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पारी का आगाज कर रहे रोहित शर्मा के आकर्षक अर्धशतक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक बिना विकेट खोए 91 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का सतर्कता से सामना करने के बाद रोहित (84 गेंद में नाबाद 52) और अग्रवाल (96 गेंद में नाबाद 39) सुबह के सत्र में 30 ओवर के खेल के दौरान क्रीज पर सहज दिखे। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीका ने पिच के टर्न लेने की उम्मीद के साथ केशव महाराज, डेन पीट और पदार्पण कर रहे सेनुरन मुथुसामी के रूप में टीम में तीन स्पिनरों को जगह दी। मुथुसामी बल्लेबाजी आलराउंडर हैं।

इसे भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने शीर्ष टायर निर्माता कंपनी सिएट के साथ करार किया

सभी की नजरें रोहित पर थी जिन्हें टीम प्रबंधन ने टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारने का फैसला किया। रोहित ने तेज गेंदबाज कागिसो रबादा की अपनी दूसरी ही गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर चार रन के लिए भेजा लेकिन उनका यह शाट विश्वसनीय नहीं था। रोहित ने इसके बाद वर्नन फिलेंडर पर भी चौका मारा। पिच से पहले दो घंटे में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को अधिक मदद नहीं मिली जिसका रोहित और अग्रवाल ने पूरा फायदा उठाया। फिलेंडर ने कुछ मौकों पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया लेकिन अधिक गति से गेंदबाजी करने वाले रबादा ने निराश किया। पहले घंटे में रोहित और फिलेंडर के बीच संघर्ष दर्शनीय रहा। अभ्यास मैच में रोहित को दूसरी ही गेंद पर आउट करने वाले फिलेंडर ने चार ओवर के शुरुआती स्पैल में गेंद को दोनों ओर मूव कराके इस सलामी बल्लेबाज को चुनौती दी।

इसे भी पढ़ें: विराट के कप्तान बनने के बाद भी धोनी करते थे मार्गदर्शन: शिखर धवन

कुछ मौके पर चूकने के बाद रोहित ने फिलेंडर को आगे बढ़कर खेलने का फैसला किया जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने विकेटकीपर क्विंटन डिकाक को स्टंप के पास खड़े होने को कहा। भारत ने पहले 15 ओवर में बिना विकेट खोए 37 रन बनाए। पिच से सामंजस्य बैठाने के बाद रोहित ने आकर्षक शाट खेले। उन्होंने महाराज की गेंद पर आगे बढ़कर लांग आन पर सीधा छक्का जड़ा और फिर पीट की गेंद पर भी इस शाट को दोहराया। अग्रवाल ने भी अपना दम दिखाते हुए लंच से पहले छह चौके और एक छक्का मारा। रोहित ने मुथुसामी पर चौके के साथ 84 गेंद में 11वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। उनका स्वीप शाट हालांकि विश्वसनीय नहीं था लेकिन वह भाग्यशाली रहे कि क्षेत्ररक्षक कैच लेने के लिए गेंद तक नहीं पहुंच सका।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Karnataka Assembly में VB-G RAM G पर संग्राम, Congress ने नए Act के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

Lok Sabha में हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पास, विपक्ष के शोर में PM Modi नहीं दे पाए जवाब

भारत-अमेरिका व्यापार समझौताः मोदी नेतृत्व की वैश्विक दृढ़ता

India-America Trade Deal पर शिवराज की हुंकार, बोले- विपक्ष झूठ की Machine, Farmers के हितों से समझौता नहीं