बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में होगी रोहित-राहुल पर नजर, कमजोर टीम के खिलाफ फॉर्म में आने का अच्छा मौका

By अंकित सिंह | Dec 02, 2022

टीम इंडिया फिलहाल बांग्लादेश दौरे पर है। एकदिवसीय विश्वकप से पहले भारत का बंग्लादेश दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगले साल भारत में ही एकदिवसीय विश्व कप खेला जाना है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया फिलहाल बांग्लादेश पहुंच चुकी है। 4 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मुकाबला भी खेलेगी। तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी होनी है। लेकिन सबकी निगाहें वनडे सीरीज पर होगी। बांग्लादेश सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वे फॉर्म में वापस आएंगे? टी20 विश्व कप के दौरान भी इन्हें संघर्ष करते हुए देखा गया था। इन दोनों खिलाड़ियों के पास कमजोर टीम के खिलाफ फॉर्म जाने का अच्छा मौका है। 

इसे भी पढ़ें: BCCI ने नई क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी का किया गठन, तीन लोग शामिल, नई चयन समिति चुनने की होगी जिम्मेदारी

बांग्लादेश के खिलाफ कुछ नए खिलाड़ियों को भी आजमाने की कोशिश की जाएगी। रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज अहमद और कुलदीप सेन को एकदिवसीय मुकाबले में मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा ईशान किशन को भी टीम में शामिल करने की कोशिश होगी ताकि 2023 के विश्वकप को लेकर इन खिलाड़ियों को तैयार किया जा सके। 4 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पहला एकदिवसीय मुकाबला ढाका में खेला जाएगा जबकि 7 को दूसरा एकदिवसीय मुकाबला होगा और 10  दिसंबर को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज की बात करें तो पहला टेस्ट 14 से 18 दिसंबर को चटगांव में होगा जबकि दूसरा टेस्ट 22 से 26 दिसंबर को ढाका में खेला जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर