BCCI ने नई क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी का किया गठन, तीन लोग शामिल, नई चयन समिति चुनने की होगी जिम्मेदारी

BCCI
ANI
अंकित सिंह । Dec 1 2022 4:35PM

अशोक मल्होत्रा ने भारत की ओर से क्रिकेट खेला है और उन्हें सात टेस्ट और 20 एकदिवसीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह पहले भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई की ओर से क्रिकेट सलाहकार समिति की नियुक्ति की गई है। इसको लेकर घोषणा भी कर दिया गया है। क्रिकेट सलाहकार समिति में 3 लोगों को शामिल किया गया है। जिन लोगों को इसमें जगह मिली है उसमें अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं। इन लोगों पर नई चयन समिति चुनने की जिम्मेदारी होगी। आपको बता दें कि अशोक मल्होत्रा ने भारत की ओर से क्रिकेट खेला है और उन्हें सात टेस्ट और 20 एकदिवसीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह पहले भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: ODI World Cup में भारत से के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं ये पांच खिलाड़ी, टीम में जगह बनाने के लिए कर रहे संघर्ष

दूसरी ओर परांजपे ने भी चार एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। सुलक्षणा नाइक को अभी भी ज्यादा इसमें दी गई है। सुलक्षणा नाइक 11 साल के करियर के दौरान भारत के लिए दो टेस्ट, 40 वनडे और 31 टी-20 मुकाबले खेले हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट के चयन समिति को भंग कर दिया गया था। चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को बर्खास्त किया गया था। अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे को मदनलाल और रूद्र प्रताप सिंह की जगह शामिल किया गया है। चेतन के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम 2021 में खेले गए टी20 विश्वकप के नॉकआउट चरण में नहीं पहुंच पाई थी। इसके अलावा वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हार गई थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़