तो क्या रोहित शर्मा को सौंपी जाएगी टेस्ट टीम की कमान, जानिए क्या है पूरा मामला ?

By अनुराग गुप्ता | Jul 21, 2021

नयी दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। लेकिन अभ्यास मैच से पहले ही कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे चोटिल हो गए हैं। फिलहाल दोनों ही खिलाड़ियों की निगरानी कर रही है। 

ऐसे में अगर दोनों खिलाड़ी जल्द ही ठीक नहीं होते हैं तो भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग सकता है। माना जा रहा है कि विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की अनुपस्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी जा सकती है। फिलहाल वो अभ्यास मैच में कप्तानी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Ind vs SL 2nd ODI: भारत ने जीती वनडे सीरीज, दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को 3 विकेट से दी मात 

बता दें कि रोहित शर्मा एकदिवसीय और टी 20 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उनका सक्सेस रेट काफी बेहतर है। उनकी कप्तानी में टीम ने करीब-करीब हर सीरीज पर अपना कब्जा जमाया है।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत