IND vs WI T20 | विराट कोहली की खराब फॉर्म पर बोले कप्तान रोहित शर्मा, उसे अकेला छोड़ दो

By रेनू तिवारी | Feb 15, 2022

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला विछले दो साल से शांत है। आखिरी बार उन्होंने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। अब तक वह 70 शतक लगा चुके हैं। विराट के फैंस को उनके 71वें शतक का इंतजार है। सब चाहते हैं कि विराट का सोया हुआ बल्ला वेस्टइंडीज के लिखाफ होने वाली टी20 सीरीज में चले। विराट कोहली का अच्छा प्रदर्शन केवल सम्मान जनक प्रदर्शन फैंस ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ देखा गया था लेकिन मैच हार जानें के कारण व्यर्थ हो गया। अब लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए विराट के टीम में होने पर भी सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोग दबी आवाज से कह रहे हैं कि विराट को कुछ समय आराम देना चाहिए। विराट कोहली की खराब फॉर्म से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को कहा कि अगर उनसे जुड़ी बातें बंद हो जाएंगी तो सभी चीजें अपने आप ठीक हो जाएं

इसे भी पढ़ें: ईशान किशन मेरे साथ पारी का आगाज करेंगे क्योंकि वही एकमात्र विकल्प उपलब्ध हैं : रोहित शर्मा

 

त शर्मा विराट की खराब फॉर्म की चिंताओं को किया खारिज

वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू हो रही टी20 श्रृंखला से पहले जब रोहित से मीडिया ने एक बार फिर कोहली की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर लगातार सवाल किए तो भारतीय कप्तान इसे खुश नहीं थे। रोहित ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसकी शुरुआत आप लोगों के साथ होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप लोग (मीडिया) कुछ समय चुप रह पाएं तो सभी चीजें ठीक हो जाएंगी। अगर आपकी तरफ से बातें बंद हों तो बाकी सभी चीजों का ध्यान रखा जा सकता है।’’ रोहित ने कहा कि कोहली किसी तरह के दबाव में नहीं हैं और जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे।

इसे भी पढ़ें: रोहित के लिये चुनौती फिट रहने और अब से विश्व कप तक हर टूर्नामेंट में खेलने की : अगरकर 

विराट की खराब फॉर्म पर उठ रहे हैं सवाल

कोहली की फॉर्म को लेकर लगातार सवाल पूछे जाने पर रोहित ने कहा, ‘‘वह काफी अच्छी स्थिति में है और एक दशक से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं। उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अधिक समय बिताया है कि उसे पता है कि दबाव की स्थिति से कैसे निपटना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि सभी चीजों की शुरुआत आप लोगों से होती है। अगर आप लोग कुछ समय तक चुप रह पाओ तो सभी चीजें ठीक हो जाएंगी।’’ कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो साल से अधिक समय से शतक नहीं जड़ा है।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में वह तीन साल से शतक नहीं जड़ पाए हैं। इस प्रारूप में उनके नाम पर कुल 44 शतक दर्ज हैं। कोहली ने हालांकि इस बीच कई अर्धशतक जड़े हैं जिससे संकेत मिलते हैं कि वे पूरी तरह से लय से दूर नहीं हैं। मंगलवार को हालांकि दिखा कि रोहित मीडिया के कोहली की फॉर्म को लेकर लगातार सवाल पूछने से खुश नहीं थे। एकदिवसीय श्रृंखला के अंतिम मुकाबले के बाद रोहित से कोहली से जुड़े सवाल किए गए थे तो उन्होंने कहा था कि इस स्टार बल्लेबाज को थोड़े आत्मविश्वास की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Budaun में पुरानी रंजिश के चलते अवधेश की हत्या, आरोपी मुनेन्द्र गिरफ्तार

Sanjeev Kumar Death Anniversary: दो National Award जीतने वाले अभिनेता Sanjeev Kumar का 47 की उम्र में हुआ था निधन

Mayurbhanj के KGBV स्कूल में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, Headmistress निलंबित

BJP और Election Commission पर बरसे Rahul Gandhi बोले, Voter ID से छीने जा रहे जनता के अधिकार