रोहित शर्मा ने अपने नाम किया नया कीर्तिमान, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

By अंकित सिंह | Aug 31, 2022

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जबरदस्त बल्लेबाज हैं। फिलहाल भारत की टीम एशिया कप खेल रही है। आज भारत और हांगकांग के बीच मैच खेला जा रहा है। आज के मुकाबले में रोहित शर्मा ने 1 रन बनाने के साथ ही एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया। रोहित शर्मा 3500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा टी-20 मुकाबले भी खेले हैं। पाकिस्तान के मुकाबले में रोहित शर्मा 3499 रन बनाए थे। आज 1 रन बनाने के साथ ही उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने अब तक 134 टी-20 मुकाबले खेले हैं। वर्तमान समय में रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे ही 20 खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने 2007 का T20 विश्व कप में खेला था।

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने हार्दिक की जमकर की तारीफ, कहा- वह अपने खेल को बेहतर समझने लगा है

पांचवें स्थान पर पहुंचे हार्दिक

भारत के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या यहां एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी20 अंतरराष्ट्रीय आलराउंडर रैंकिंग में आठ पायदान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। हार्दिक ने 25 रन पर तीन विकेट चटकाने के बाद सिर्फ 17 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह दर्शाता है कि आस्ट्रेलिया में आगामी टी20 विश्व कप में भारत के अभियान में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होगी। एशिया कप में अफगानिस्तान की धमाकेदार शुरुआत ने भी सभी का ध्यान खींचा है।

प्रमुख खबरें

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल

Saharanpur में देवबंद के पास बड़ा हादसा, कंटेनर की टक्कर से चार श्रद्धालुओं की मौत

Box Office Report | बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की Drishyam 3 का जलवा कायम, Hanuman Ansh की कमाई में उछाल, जानें अन्य फिल्मों का हाल