Rohit Shetty Birthday: रोहित शेट्टी ने असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर इंडस्ट्री में रखा था कदम, आज मना रहे 51वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Mar 14, 2025

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों में एक्शन सीन्स देखकर फैंस के होश उड़ जाते हैं। आज यानी की 14 मार्च को रोहित शेट्टी अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 'सिंबा', 'सूर्यवंशी', 'सिंघम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। रोहित शेट्टी की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए रोहित शेट्टी को काफी संघर्ष किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर रोहित शेट्टी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

मुंबई में 14 मार्च 1974 को रोहित शेट्टी का जन्म हुआ था। इनकी मां रत्ना शेट्टी और पिता एम.बी शेट्टी फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते थे। रत्ना शेट्टी बॉलीवुड में जूनियर आर्टिस्ट थीं और पिता स्टंटमैन थे। जब रोहित महज 5 साल के थे, तो इनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद उनके घऱ की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। हालात ऐसे हो गए थे कि उनको घर का सामान भी बेचना पड़ा था। जिस कारण वह कम उम्र से ही काम करने लगे थे।

कम उम्र में शुरू किया काम

बॉलीवुड में रोहित शेट्टी ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर एंट्री की थी। वह अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इस दौरान रोहित शेट्टी की उम्र 17 साल थी। फिर फिल्म 'सुहाग' में रोहित ने अक्षय कुमार के ब़ॉडी डबल का रोल निभाया था। फिल्म 'हकीकत' में एक्ट्रेस तब्बू की साड़ियों को प्रेस करने के लिए रोहित शेट्टी को असाइन किया गया था। इसके बाद रोहित शेट्टी 'जुल्मी', 'प्यार तो होना ही था', 'हिंदुस्तान की कसम' और 'राजू चाचा' आदि फिल्मों का हिस्सा रहे। 

करियर

रोहित शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि लोगों को ऐसा लगता है कि इंडस्ट्री में सब कुछ उन्हें काफी आसानी से मिल गया। लेकिन जब उन्होंने काम करना शुरू किया था, तो सिर्फ 35 रुपए मिलते थे। तो वहीं कई बार ऐसा भी होता था कि उनको खाने और ट्रैवल में किसी एक को चुनना पड़ता था।

हिट फिल्में

बता दें कि बतौर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने साल 2003 में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'जमीन' है, जिसमें अभिनेता अजय देवगन नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'गोलमाल' बनाई, जिसने उनके फिल्मी करियर को एक नई दिशा दी। फिर एक के बाद एक रोहित शेट्टी ने हिट फिल्मों की लाइन लगा दी। रोहित शेट्टी ने 'संडे', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सिंघम' और 'बोल बच्चन' हिट फिल्मों का डायरेक्शन किया।

प्रमुख खबरें

National News Headlines: Nepal Flood में 320 भारतीय लापता, Praggnanandhaa ने रचा इतिहास

HD Kumaraswamy ने Priyank Kharge का इस्तीफा मांगा, KPSC भर्ती में लगाए गंभीर आरोप

Sugar Price में आई नरमी, सरकार सितंबर से Sugar Mills के लिए लागू करेगी पाक्षिक बिक्री कोटा

Beauty Tips: लेबल पर जरूर चेक करें ये Ingredients, हो सकता है Skin Infection का बड़ा खतरा