जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 50 लाख के साथ दो नाबालिग लड़कियों को पकड़ा

By दिनेश शुक्ल | Nov 30, 2020

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चैकिंग के दौरान एक नाबालिग युवती के बैग से 50 लाख रुपये की नगद राशि बरामद की है। आरपीएफ ने नाबालिग को हिरासत में लिया है और मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी है। आरपीएफ का कहना है कि यह राशि हवाला की हो सकती है। पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: माँ के साथ गाली गलौज कर रहे पिता पर पुत्र ने किया प्राणघातक हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

रेलवे सुरक्षा बल  ने नगद राशि जब्त कर नाबालिग युवती को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि युवती किसी के कहने पर यह पैसे कही लेकर जाकर जा रही थी। बताया गया है कि नाबालिग युवती के साथ एक अन्य युवती भी थी और आरपीएस की कार्रवाई होते देख मौके से फरार हो गई। आरपीएस डीएसपी की कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आयकर विभाग की टीम भी पहुंच गई है। जांच के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया