मध्य प्रदेश में कार से 1.03 करोड़ रुपये नकदी, चार किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2024

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की जांच के दौरान एक कार से 1.03 करोड़ रुपये की नकदी और चार किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त किये हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कार में सवार दो पुरुषों और एक महिला को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि संसदीय चुनाव के मद्देनजर राज्य में उड़न दस्ता टीमों द्वारा वाहनों की जांच तेज कर दी गयी है। 

प्रमुख खबरें

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग