नीतीश ने भी किया मुआवजे का ऐलान, कहा- बिहार के रहने वाले मृतकों के परिजनों की करेंगे मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2019

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में लगी आग में 43 लोगों की मौत पर शोक जताया और राज्य के रहने वाले मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानीय आयुक्त, संयुक्त श्रम आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल के हालात का जायजा लेकर राज्य से संबंधित घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने के लिये कहा।

इसे भी पढ़ें: गहराता जा रहा बेटियों पर संकट, अब बिहार में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म

कुमार ने कहा कि श्रम विभाग की ओर से एक-एक लाख रुपये तथा एक-एक लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष की ओर से सहायता राशि के रूप में दिये जाएंगे। विज्ञप्ति में नीतीश के हवाले से कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ हैं। उत्तरी दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में रविवार सुबह एक फैक्टरी में आग लगने से 43 मजदूरों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Actor Sonu Sood का व्हाट्सएप अकाउंट 61 घंटे बाद बहाल हुआ

Hema Malini क्या सचमुच Mathura में इस बार मुश्किल स्थिति में थीं, Prabhasakshi Ground Report के जरिये जानें जमीनी सच्चाई

Chhattisgarh: सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 23 अन्य घायल

Karnataka | सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा का पोता Prajwal Revanna? सीएम सिद्धरमैया ने दिए जांच के आदेश, विरोध प्रदर्शन भी जारी