खेलो इंडिया के तहत 3,000 करोड़ रुपये का बुनियादी ढांचा स्थापित किया गया: Anurag Thakur

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2024

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि ‘खेलो इंडिया’ के अंतर्गत 3,000 करोड़ रुपये की 300 से अधिक बुनियादी ढांचा योजनायें स्थापित की गयीं। ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया और ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम’ योजना (टॉप्स) ने भारत में खेल परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव किया है।

एक बयान के अनुसार ठाकुर ने कहा, ‘‘खेलो इंडिया के अंतर्गत 3,000 करोड़ रुपये की 300 से अधिक खेल बुनियादी ढांचा योजनायें स्थापित की गई हैं। ’’ ठाकुर ने कहा, ‘‘यहां तक कि ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (टॉप्स) भी बदल गई है, जिससे खिलाड़ियों को हर महीने 25,000 से 50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता के अलावा विदेशी अनुभव, ट्रेनिंग और विश्व स्तरीय कोचिंग भी मिल रही है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच

Radha Ashtami पर देवी राधा और श्रीकृष्ण की पूजा से मिलेगा सुख-सौभाग्य, जानिए पूजन विधि और महत्व

DUSU Election Results 2026: कॉलेज चुनावों में ABVP का दबदबा, वोटों की गिनती जारी, कैंपस में 2000 सुरक्षाबल तैनात!

Asian Games में भारत के ध्वजवाहक बने Pawan Sehrawat, किट न मिलने से हटे तूर