RSS प्रमुख ने देखी 'सम्राट पृथ्वीराज', बोले- अब हम इतिहास को भारत के दृष्टिकोण से देख रहे

By अंकित सिंह | Jun 04, 2022

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। इस दौरान उनके साथ फिल्म के अभिनेता अक्षय कुमार भी मौजूद रहे। सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखने के बाद मोहन भागवत ने कहा कि अब हम इतिहास को भारत के दृष्टिकोण से देख रहे हैं। संघ प्रमुख ने अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत इस फिल्म को विश्व स्तरीय बताया। अपने बयान में भागवत ने कहा कि यह तथ्य-आधारित फिल्म है और यह सही संदेश देती है, जिसकी आज देश को आवश्यकता है। हम दूसरों के द्वारा लिखे गए अपने इतिहास को पढ़ते थे। अब हम इतिहास को भारत के नजरिए से देख रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: सज्जन सिंह वर्मा का बयान, ‘देश के दो टुकड़े करके नेहरू और जिन्ना ने किया अक्लमंदी का काम’

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस फिल्म के प्रीमियर पर देखा था। फिल्म को देखने के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया था। फिल्म की प्रशंसा करते हुए योगी ने कहा था कि मनोरंजन के साथ ही यह फिल्म इतिहास भी दिखाती है और इसे परिवार के साथ देखा जा सकता है। हमने अतीत की गलतियों से सीखा है और पिछले 75 वर्षों की गलतियों को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री भारत को आगे ले जाने के लिए अगले 25 वर्षों के विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड ने पहले ही इस फिल्म को कर-मुक्त घोषित कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक