चौरसिया के आने से कांग्रेस में बवाल, अरुण यादव ने साधा कमलनाथ पर निशाना

By दिनेश शुक्ल | Feb 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में हिंदू महासभा के नेता बाबूलाल चौरसिया के आने से पार्टी में बवाल खड़ा हो गया है। इसको लेकर कांग्रेस में खुलकर विरोध हो रहा है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने बाबूलाल को पार्टी में शामिल करने को लेकर कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि - हम गोडसे नहीं गांधी की विचारधारा की पूजा करते हैं।

इसे भी पढ़ें: जीएसटी के खिलाफ कैट के भारत व्यापार बंद में मध्य प्रदेश भी शामिल

अरूण यादव ने कहा कि सत्य और अहिंसा का जो मार्ग गांधी ने अपनाया था, उसी में देश आगे चलेगा। यादव ने कहा है कि दो विचारधाराएं देश में काम करती हैं, एक गांधी और एक गोडसे की। हत्यारे गोडसे का मंदिर बनाना और उसकी पूजा करना,  उसे गांधी की विचारधारा से मेल मिलाप कराना मुझे उचित नहीं लगा और इसलिए मैंने अपने विचार रखे। यह सिर्फ मेरे नहीं बल्कि कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं के विचार भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि - महात्मा गांधी की विचारधारा के हत्यारे के खिलाफ मैं चुप नहीं रहूंगा। मेरी आवाज कांग्रेस और गांधी विचारधारा को समर्पित एक सच्चे कांग्रेस कार्यकर्ता की आवाज है।

इसे भी पढ़ें: खजुराहो नृत्य समारोह का समापन आज, मणिपुरी-ओडिसी और भरतनाट्यम की होंगी प्रस्तुतियां

अरुण यादव ने सीधे-सीधे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ पर सवाल उठाए है। उन्होंने लिखा है कि अपनी ही सरकार में कमलनाथ ने इन्हीं बाबूलाल चौरसिया और उनके सहयोगियों का ग्वालियर में गोडसे का मंदिर बनाने और पूजा करने के विरोध में एफआईआर  दर्ज करने का निर्देश दिया था। वही दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी ट्वीट कर लिखा कि- गोडसे के उपासकों के लिए सेंट्रल जेल उपयुक्त स्थान है,कांग्रेस पार्टी नहीं। ग्रह मंत्रालय भी गोडसे समर्थकों की गतिविधियों पर नजर रखे तो उचित होगा।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup