शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 14 पैसे गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

मुंबई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी के बीच आयातकों से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से रुपया शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 17 पैसे कमजोर होकर 71.33 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। मुद्रा डीलरों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से रुपये पर दबाव रहा। विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया गिरावट के साथ 71.22 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरूआती कारोबार में बृहस्पतिवार की तुलना में 17 पैसे गिरकर 71.33 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

इसके अलावा अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों से लगातार पूंजी निकासी से भी रुपये पर असर पड़ा। रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 36 पैसे की गिरावट के साथ 71.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शेयर बाजारों के पास मौजूद अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 250.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!