रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 88.10 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2025

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के प्रवाह और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 88.10 प्रति डॉलर पर खुला।

मंगलवार को रुपये ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी छह पैसे टूटकर 88.15 प्रति डॉलर के अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को, रुपये ने दिन में कारोबार के दौरान 88.38 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर को छुआ था। हालांकि, बाद में यह तीन पैसे बढ़कर 88.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.45 प्रतिशत गिरकर 97.90 पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.86 प्रतिशत बढ़कर 66.96 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Bangladesh PM से मिलने के तुरंत बाद Delhi आकर PM Modi से मिले Dinesh Trivedi, पलट गया पूरा खेल

Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज, हल्की बारिश के आसार

Rupee कमजोर होकर US Dollar के खिलाफ 95.42 पर पहुंचा, कच्चे तेल में तेजी बनी वजह

Praggnanandhaa ने Sinquefield Cup में सिंदारोव को हराया, हासिल की पहली जीत