शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों की तेजी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते सोमवार को कारोबार के शुरुआती दौर में डालर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 75.14 रुपये प्रति डालर हो गया। कारोबार की शुरुआत में रुपया डालर के मुकाबले 75.20 रुपये प्रति डालर पर खुला। इसके बाद यह और मजबूत होकर 75.14 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।पिछले कार्य दिवसर के बंद भाव के मुकाबले यह छह पैसे ऊंचा रहा। गत सप्ताहांत शुक्रवार को डालर- रुपये की विनिमय दर 75.20 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई थी। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख रहने, साथ ही अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।हालांकि, कोविड- 19 के लगातार बढ़ते मामले निवेशकों के दिलोदिमाग पर असर डाल रहे हैं यही वजह है कि विदेशी कोषों ने शुक्रवार को बाजार से निकासी की है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर