RBI की बैठक से पहले शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2022

मुंबई। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक का निर्णय आने से पहले बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 77.69 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी कोषों की सतत निकासी से रुपये का लाभ सीमित रहा।

इसे भी पढ़ें: यूएई एवं ऑस्ट्रेलिया के साथ एफटीए से निर्यात को मिलेगा प्रोत्साहनः अनुप्रिया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 77.70 पर खुला। बाद में यह और मजबूत हुआ और पिछले बंद स्तर की तुलना में नौ पैसे की बढ़त के साथ 77.69 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 77.78 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका