Rupee vs Dollar | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे मजबूत, अमेरिका-ईरान संघर्षविराम समझौते से मिला घरेलू मुद्रा को दम

By रेनू तिवारी | May 29, 2026

वैश्विक मोर्चे से आए सकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे मजबूत होकर 95.53 पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम (Ceasefire) को 60 दिन और बढ़ाने पर बनी सहमति के बाद घरेलू मुद्रा को अच्छा समर्थन मिला है। ईद-उल-अजहा के अवसर पर बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर और विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहने के बाद, आज बाजार खुलते ही तेजी देखी गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि इस समझौते से होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये व्यापार सुचारू रूप से जारी रहने की उम्मीद है। साथ ही दोनों देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता भी जारी रखेंगे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.77 पर खुला और शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाते हुए 95.53 तक पहुंच गया, जो इसके पिछले बंद भाव से पांच पैसे की मजबूती दर्शाता है। डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 95.78 तक भी गया। रुपया बुधवार को 12 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.58 पर बंद हुआ था। ईद-उल-अजहा के अवसर पर बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर और विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।

इसे भी पढ़ें: Hamirpur Bridge Collapse | हमीरपुर में दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.09 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 352.22 अंक चढ़कर 76,220.02 अंक पर और निफ्टी 95.65 अंक की बढ़त के साथ 24,002.80 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.66 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,042.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

₹2000 से ज्यादा के UPI Payments पर जारी रहेगा MDR, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार

Jammu Kashmir Assembly में राज्य के दर्जे पर भारी हंगामा, चार MLA सदन से निष्कासित

अब हफ्ते में 5 दिन ही खुलेंगे बैंक? रातों-रात ऐसा क्या हुआ, 3-Day Bank Strike क्यों टाल दी गई

El Nino से रबी फसलों पर असर पड़ने की आशंका, कृषि सचिव ने चेताया