रूसलान मुमताज ने अपनी फिल्म ‘नमस्ते वहाला’ को बताया संस्कृति प्रेम कहानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2021

नयी दिल्ली। अभिनेता रूसलान मुमताज ने कहा कि वह यह जानकार आश्चर्यचकित रह गए कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित अंतर संस्कृति प्रेम कहानी ‘नमस्ते वहाला’ के अपने देश में बहुत लोकप्रिय नाजीरियाई सह अभिनेता बॉलीवुड और भारतीय सितारों, खासतौर पर अमिताभ बच्चन के प्रशंसक हैं। इस फिल्म को भारतीय-नाइजीरियाई रेस्तरां मालिक हमिशा दरयानी आहूजा ने निर्देशित किया है और मुमताज के साथ नाइजीरियाई अभिनेत्री इनी-दिमा ओकोजी हैं। यह प्रेम कहानी एक नाइजीरियाई वकील एवं भारतीय निवेश बैंकर के ईर्दगिर्द घूमती है जो शुरू में परिवार से विरोध का सामना करता है और अंतत: उनकी सहमति हासिल कर लेता है। मुमताज (38) ने बताया कि उन्हें यह काम कस्ट्यूम डिजाइनर राहिल राजा के जरिये मिला जिन्होंने उनकी तस्वीर निर्देशक को भेजी और उनका मानना था कि इस किरदार के लिए वह फिट हैं। मुमताज ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘उन्होंने (निर्देशक) मेरी तस्वीर देखी और कहा कि यह बॉलीवुड अभिनेता की तरह दिखता है।

इसे भी पढ़ें: राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर-स्टारर रूही का ट्रेलर रिलीज, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का

वयोवृद्ध कलाकार अंजना मुमताज के बेटे रूसलान मुमताज ने कहा, ‘‘उन्हें बताया गया कि नाइजीरिया में मोफे डमिजो एवं जोक सिल्वा की ख्याति भारत में अमिताभ बच्चन एवं हेमा मालिनी जैसी है। उन्होंने प्रत्येक की तस्वीर एवं प्रोफाइल दिखाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं मोफे डमिजो से मिला जिन्हें आरएमडी के नाम से लोग जानते हैं तो कहा कि आप से मिलकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं, तब उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि आप भारत से हैं। आप अमिताभ बच्चन के देश से हैं।’’ मुमताज ने बताया, ‘‘इसके बाद उन्होंने फिल्म खुदा गवाह से लेकर अबतक आई अमिताभ बच्चन की फिल्मों की जानकारी देनी शुरू की। उन्होंने कहा कि वह अमिताभ बच्चन के प्रशंसक हैं। बॉलीवुड को किसी परिचय कह जरूरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप