रूस ने अपने हवाई क्षेत्र में ब्रिटेन की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया, गैर मैत्रीपूर्ण निर्णय के जवाब में उठाया कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2022

मास्को।एयरोफ्लोत की उड़ानों पर ब्रिटेन के प्रतिबंधों के बाद रूस के नागर विमानन प्राधिकरण ने अपने हवाई क्षेत्र में ब्रिटिश उड़ानों पर पाबंदी लगा दी है। नागर विमानन प्राधिकरण रोसावित्सिया ने कहा कि ब्रिटेन आने जाने वाली सभी उड़ानों के साथ-साथ पारगमन उड़ानों पर शुक्रवार से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन संकट: फ्रांस का रूस को दो टूक जवाब, कहा- हमारे पास भी है परमाणु हथियार

प्राधिकरण ने कहा कि ब्रिटिश प्राधिकारों के ‘‘गैर मैत्रीपूर्ण निर्णय’’ के जवाब में यह कदम उठाया गया है। ब्रिटेन ने यूक्रेन पर रूसी हमले के जवाब में उसकी विमान कंपनी एयरोफ्लोत की उड़ानों पर पाबंदी लगाई है।

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway