चलते-फिरते टैंकर में जला रहे मरे सैनिकों की लाशें, क्या इसी वजह से संख्या छिपाना चाहता है रुस

By निधि अविनाश | Mar 05, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का शनिवार को दसंवा दिन होने जा रहा है। इस युद्ध से दुनिया भी स्तब्ध हो गई है। किसी ने नहीं सोचा था कि दो देशों के बीच तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात बन जाएंगे। रूस के अचानक हमले करने से पूरे यूक्रेन में तबाही मच गई है। लेकिन यूक्रेन ने भी रूस जैसे मजबूत देश का जबररदस्त मुकाबला किया है। यूक्रेन में मारे गए रूस के सेना का अब तक पुतिन ने कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि, इस हमले में अब तक 9 हजार रूसी सैनिकों की मौत हो गई है। जेलेंस्की के मुताबिक, रूस अपने मारे गए सैनिकों की संख्या छिपा रहा है। बताया जा रहा है कि, रूस अपने मरे हुए सौनिकों को यूक्रेन से वापस नहीं ला रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की मिलिट्री अपने साथ एक चलता-फिरता शमशान घाट लेकर चल रही है।

इसे मोबाइल क्रेमाटोरियम कहा जाता है जो एक मशीन के अंदर लगा होता है और इसमें लाशों को तुरंत जला दिया जाता है जिससे सैनिकों की लाश की काउंटिंग ना हो सके। कीव में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने भी दावा किया है कि, रूसी सैनिकों के साथ चलता-फिरता शमशान भी चल रहा है। जेलेंस्की ने इसे काफी अमानवीय बताया है। साथ ही कहा कि, रूस नहीं चाहता कि दुनिया को पता चले कि यूक्रेन जैसे कमजोर देश ने रूस को धुल चटा दी है। जेलेंस्की ने दावा किया है कि, जो सैनिक मर रहे हैं, उन्हें तुरंत ही इन मशीनों में जला दिया जा रहा है। मारे गए इन सैनिकों के घरवालों को पता नहीं चल पाएगा कि वो मर चुके हैं और न ही उनके घरवाले उनका आखिरी बार चेहरा देख पाएंगे। जेलेंस्की ने बताया कि,यूक्रेन का इरादा मौत नहीं हैं वो केवल अपनी रक्षा कर रहे हैं। जेलेंस्की ने दावा करते हुए बताया है कि, यूक्रेन ने अब तक रूस के 9 हजार सैनिकों को मार गिराया है और करीब  30 रुसी जेट, 31 हेलीकॉप्टर, 217 टैंक, और 900 सैनिको को बंदी बना लिया है। 

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup फाइनल में Sri Lanka को 72 रन से हराकर भारत ने जीता आठवां खिताब

Womens Asia Cup जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने ACC प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

Anandiben Patel ने सभी विषयों में AI शामिल करने और कार्ययोजना बनाने पर दिया जोर

ईरान राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने UAE के क्राउन प्रिंस से की BRICS में मुलाकात