By निधि अविनाश | Mar 12, 2022
रूस-यूक्रेन के बीच अभी भी युद्ध थमा नहीं है। युद्ध के 16वें दिन में रूस ने दावा किया है कि, यूक्रेन के पास केमिकल हथियार है और बायोलॉजिकल लैब्स चला रहा है। रूस के इस दावे को लेकर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बैठक हुई जिसमें संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थाई प्रतिनिधि ने बताया कि, अमेरिका के प्रतिनिधि ने यूक्रेन में मिलिट्री बायोलॉजिकल गतिविधियों के बारे में गलत जानकारी दी। इसके साथ ही कहा कि, उप विदेश मंत्री विक्टोरिया नुलैंड ने इस बात की पुष्टि की है कि यूक्रेन के साइंस लैब में खतरनाक अध्ययन किए जा रहे थे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा करते हुए आगे कहा कि, यूक्रेन के इस गतिविधियों से पूरे यूरोपीय देशों के लोगों के लिए जैविक खतरा पैदा कर सकता है और इस केमिकल हथियारों से पूरा यूरोप चपेट में आ जाएगा।