संकट गहराने के बीच रूस ने यूक्रेन में अपना दूतावास खाली किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2022

कीव|  रूस की सरकार संचालित समाचार एजेंसी तास ने बुधवार को कहा कि मॉस्को ने यूक्रेन स्थित अपना दूतावास खाली कर दिया है। वहीं, यूक्रेन ने भी अपने नागरिकों से रूस छोड़ने का आग्रह किया है। मॉस्को का कीव में दूतावास है और खार्किव, ओडेसा तथा ल्वीव में वाणिज्य दूतावास हैं।

तास की खबर में कहा गया है कि रूस ने यूक्रेन में अपने राजनयिक प्रतिष्ठानों को खाली कर दिया है। वहीं, कीव में एसोसिएटेड प्रेस के एक फोटो पत्रकार ने देखा कि अब कीव में रूसी दूतावास भवन पर झंडा नहीं लगा है। हफ्तों तक शांत रहने की कोशिश के बाद, यूक्रेनी अधिकारियों ने बुधवार को बढ़ती चिंता का संकेत दिया।

तेजी से बिगड़ती स्थिति के बीच यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के प्रमुख ने राष्ट्रव्यापी आपातकाल की स्थिति का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

CM Dhami ने नववर्ष के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

संतों की आपत्तियों के बाद Sunny Leone का मथुरा में कार्यक्रम रद्द

Delhi Cabinet ने दिल्ली जन विश्वास विधेयक को मंजूरी दी

केंद्र सरकार गरीबों से भोजन छीनने के लिए वीबी-जी राम जी अधिनियम लाई: CM Mann