रूस ने यूक्रेन में शर्मनाक तरीके से संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन किया: बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2022

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन के साथ ‘‘क्रूर और बेवजह’’ युद्ध करके, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के ‘‘मूल सिद्धांतों का शर्मनाक तरीके से उल्लंघन’’ किया है। संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान बाइडन ने रूस के हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यूक्रेन में आम नागरिकों के विरुद्ध किये गए रूस के अत्याचार की ‘‘रूह कंपाने वाली’’ खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूरोप पर परमाणु हथियारों से हमले की नयी धमकी से पता चलता है कि रूस परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर करने के बावजूद गैर जिम्मेदाराना तरीके से उसके प्रावधानों की ‘‘धज्जियां उड़ा रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान देश में भारतीय समुदाय की सुरक्षा, कल्याण को लेकर चिंता जताई

बाइडन ने कहा, ‘‘हम रूस के हमले के विरुद्ध एकजुट होकर खड़े रहेंगे।’’ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा बुधवार को तीन लाख आरक्षित सैनिकों की आंशिक तैनाती की घोषणा का जिक्र करते हुए बाइडन ने कहा कि रूस में इस कदम का विरोध हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की

बाइडन ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक स्थायी सदस्य ने अपने पड़ोसी पर आक्रमण किया, एक संप्रभु राष्ट्र को नक्शे से मिटाने का प्रयास किया। रूस ने शर्मनाक तरीके से संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।’’ बाइडन ने सभी देशों से रूस के ‘‘क्रूर, अनावश्यक युद्ध’’ के खिलाफ बोलने और यूक्रेन को उसके खुद को बचाने के प्रयासों को मजबूती देने का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi

Lok Sabha Election : तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थमा, 7 मई को होगा मतदान