Russia ने वेनेजुएला में उतार दिया हथियारों से भरा विमान, देखकर हिल गए ट्रंप!

By अभिनय आकाश | Nov 01, 2025

वेनेजुल और अमेरिका के बीच तनाव इतना बढ़ गया है कि कभी भी भीषण हमले शुरू हो सकते हैं। दोनों तरफ से हथियारों की तैनाती की जा रही है। खासकर जब से ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत गैराल्ड आलफोर्ड को कैरीबियन सागर में तैनात किया है और वेनेजुला ने रूस की बनी 5000 इगला एस मिसाइलों को तैनात किया है। तब से तो युद्ध भड़कने की स्थिति और ज्यादा पैदा हो गई है। ट्रंप लगातार वेनेजुला के राष्ट्रपति निकोलस मादुर को धमकी दे रहे हैं कि जल्द ही उनके देश में जमीनी कारवाई हो सकती है। भले ही अमेरिका वेनेजुला को झुकाने के लिए हर तरह का तरीका अपना रहा हो लेकिन ऐसा करके यह फंसता भी जा रहा है। जैसे कि क्यूबा मिसाइल संकट के दौरान हुआ था। क्योंकि वेनेजुला पर अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच अब रूस भी मैदान में उतर आया है। जिसने अमेरिका की टेंशन बढ़ा दी है। खबर है कि रूस वेनेजुला की मदद करने के लिए मैदान में उतर आया है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन की 'जीवन रेखा' पर रूस का प्रहार, द्नेप्रोपेट्रोव्स्क पुल नष्ट, कीव को भारी झटका

कई जानकारों का मानना है कि विमान ने कुछ ठिकानों से विशेष माल उठाया होगा क्योंकि इतनी जटिल उड़ान सिर्फ तकनीकी कारणों से समझना मुश्किल है। हालांकि इस विमान के अंदर क्या था इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अनुमान है कि इसमें करीब 34 टन तक का सैन्य उपकरण लाया गया है। कहा जा रहा है कि वेनेजुएला की रूसी बनी सैन्य प्रणाली जिसमें लड़ाकू विमान हेलीकॉप्टर और मिसाइल सिस्टम लंबे समय से खराब हालात में है। इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि रूस ने इस उड़ान के जरिए स्पेयर पार्ट्स, एयर टू एयर मिसाइलें या पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम भेजे हो।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका को मोदी के अंदाज में चीन ने बताई उनकी हैसियत, जिनपिंग की गाड़ी के पीछे अचानक ये क्या करने आए ट्रंप

रूस ने वेनेजुला को मजबूत करने के साथ ही अमेरिका को टेंशन में डालने का काम किया है। वाशिंगटन पोस्ट द्वारा प्राप्त आंतरिक अमेरिकी सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, कैरिबियन में अमेरिकी सेनाओं के जमावड़े के बीच, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने और सहायता प्राप्त करने के लिए रूस, चीन और ईरान से संपर्क कर रक्षात्मक रडार, विमान मरम्मत और संभावित रूप से मिसाइलों का अनुरोध कर रहे हैं। दस्तावेजों के अनुसार, मादुरो ने पुतिन को यह लिखित अपील अक्टूबर के मध्य में मॉस्को की अपनी यात्रा के दौरान वेनेजुएला के परिवहन मंत्री रामोन सेलेस्टिनो वेलास्केज़ से की थी, जहाँ उन्होंने अपने रूसी समकक्ष से मुलाकात की थी। पत्र में सुखोई-30 जेट विमानों को युद्ध के खतरे का सामना करते समय वेनेजुएला की राष्ट्रीय सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण निवारक बताया गया था।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में